समस्तीपुर :कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी थाना क्षेत्र के डरौरी मंदिर परिसर में भाजपा तीनों मंडल के अध्यक्ष सह मंडल प्रभारी सक्रिय कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री कल्याणपुर प्रभारी कौशल पांडे ने की। बैठक में मौजूद प्रदेश किसान मोर्चाकोषाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर जिला महामंत्री प्रेमदास जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष सह उत्तरी मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा मंडल अध्यक्ष चकमेहसी ओम प्रकाश कुशवाहा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष विजय शंकर ठाकुर सुशील मालाकार राजन सिंह शिवचंद्र चौधरी अंकित त्रिवेदीआदि मौजूद थे। बैठा को संबोधित करते श्री पांडे ने उपस्थित पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ प्रमुख पन्ना प्रभारियों का गठन कर 27 नवंबर तक कार्यालय में जमा करें जो कार्यकर्ता पदाधिकारी इस कार्य में शिथिलता बरतेंगे उन पर समुचित विधि संवत पार्टी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।



















































