महेश्वर हजारी का पुत्र सन्नी हजारी ने श्रीपुर गाहर पूर्वी पंचायत से पंचायत समिति पद पर नामांकन किया।

1545

अमरदीप नारायण प्रसाद

बिहार सरकार के मंत्री व बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के पुत्र सनी कुमार ने समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पूर्वी पंचायत से पंचायत समिति पद हेतु आज अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने के उपरांत उन्होंने मीडिया से रूबरू हुए। वहीं उन्होंने बताया कि मैंने राजनीतिक का प्राथमिक शिक्षा जो होता है उसमें हमने अपना नामांकन कराया है जहां से मेरे राजनीतिक कैरियर की शुरुआत होगी। अभी उन्होंने कहा मेरे दादाजी ही समाजसेवी के तौर पर कार्य करते आ रहे थे जिसके बाद मेरे पिताजी भी समाज सेवा में अपना योगदान दिया इसी लालसा को देखते हुए मैंने भी आज अपना राजनीति का जो प्राथमिक शिक्षा होता है उसमें हमने अपना नामांकन करवाया है जहां से मेरे राजनीतिक कैरियर की शुरुआत होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here