मार्क इंडेन गैस एजेंसी द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 में मुफ्त गैस कनेक्सन दिया गया,

618

अमरदीप नारायण प्रसाद

बिहार के समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखण्ड में 62 वां इंडियन ऑयल दिवस के अवसर पर मार्क इंडेन गैस एजेंसी छतनेश्वर के द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 स्कीम के तहत दर्जनों लाभार्थियों को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर मार्क इंडियन गैस एजेंसी के संचालक पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि हर वर्ष 1 सितंबर के दिन इंडियन ऑयल दिवस मनाया जाता है,इस मौके पर पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि पहली सितंबर 1964 को इंडियन आयल कार्पोरेशन की स्थापना हुई थी। इंडियन आयल लगातार 62 वर्षों से ग्राहकों को बेहतरीन सेवा प्रदान करते हुए उनके दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है। ग्राहकों के भरोसे की बदौलत इंडियन आयल भारत की नंबर वन आयल कंपनी का मुकाम हासिल करने में सफल रही और लगातार इस प्राप्ति पर टिकी हुई है। समागम के दौरान प्रुशोउत्तम कुमार सिंह ने समूह स्टाफ के साथ मिलकर केक काटकर इंडियन आयल दिवस की सभी को बधाई दी।
इस दिन को सभी इंडियन ऑयल के आउटलेट पर धूमधाम से मनाने का एक अलग ही उत्साह है, भारत सरकार के द्वारा फिर से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 के तहत गरीबी रेखा के नीचे या जिनके पास राशन कार्ड है उन परिवारों को निशुल्क में गैस कनेक्शन प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर आए हुए सभी ग्राहकों को मिठाई खिलाया गया एवं पुराने ग्राहकों को सम्मानित करते हुए गैस के योग के बारे में प्रोपराइटर एवं कर्मियों के द्वारा विस्तृत से बताया गया। शम्भू राय संतोष कुमार बैजू राय विक्रांत कुमार गोविंद झा आदि ने सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here