मालीनगर कालीस्थान में तुलसी जयंती का आयोजन हुआ ।

585

समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के मालीनगर काली स्थान परिसर में मंगलवार को तुलसी जयंती का भव्य आयोजन दीप प्रज्वलित मुखिया पुत्र मन्नी सिंह ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम के आयोजक वर्तमान उप मुखिया आनंद प्रकाश शर्मा ने करते हुए कहा कि श्री तुलसीदास ने श्रीरामचरितमानस के माध्यम से समाज के दलित पीड़ित शोषित उत्थान के लिए अहम भूमिका निभाई साथ ही नारी सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा की कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान चालीसा पाठ हर हर महादेव के नारों से किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने तुलसीदास की जीवनी व उसकी महत्ता पर विशेष चर्चा की। प्रमुख वक्ताओं में शशी ठाकुर नागेंद्र प्रसाद देव रामशीष ठाकुर रामबालक पासवान रामतीर्थ प्रसाद सिंह अवधेश ठाकुर नरेंद्र वर्मा मुकेश ठाकुर रामानंद देव साकेत कुमार ज्ञान प्रकाश शर्मा मनोज तिवारी सुरेश चौधरी आदित्य नारायण चौधरी ज्ञान प्रकाश शर्मा मनोज तिवारी आदि ने तुलसी जयंती पर विशेष प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया पुत्र ने किया । कीर्तन मंडली के सदस्य ने संगीत में धुन में श्रीसुंदरकांड का पाठ कर पूरे क्षेत्र को भक्ति में किया। आरती प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन करते हुए मुखिया मंजू देवी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here