मुंगेर। शुक्रवार को सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद द्वारा प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया गया कि गुरुवार को बरियारपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक काले रंग की ग्लेमर मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर(B R09BB8513)है उसपर एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घोरघट NH 80 मार्ग से मुंगेर की ओर जा रहा है।वही वरीय अधिकारियों को सूचना देते हुए तब उपरांत सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार गस्ती सशत्र बल और जिला आसूचना इकाई (DIU)टीम के साथ बरियारपुर तीनबटिया चौक के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया तभी कुछ देर बाद काले रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल आता दिख तो उसे रोकने की प्रयास किया तो वह व्यक्ति मोटरसाइकिल घुमा कर भागने की कोशिश करने लगा तभी सशत्र बल के सहयोग से उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया तभी पूछताछ में वह सही बात का जबाब नही देने लगा,तभी बल का भय दिखाने के बाद अपना नाम मो०सदाकत अंसारी उर्फ करकु पिता स्व अताउर अंसारी घर कल्यानचक सीताकुंड थाना मुफस्सिल जिला मुंगेर बताया ।तभी पुलिसकर्मियों द्वारा विधिवत तलासी ली गई तो उसके मोटरसाइकिल के हैंडिल के टँगे एक झोले में पांच पिस्टल मैगजीन सहित और साथ मे अलग से पांच और मैगजीन बरामद किया गया तभी उसे गिरफ्तार कर ली गई और उसे थाने में ले जाकर शख्ती से पूछताछ की गई तभी पूछताछ के दरम्यान बताया कि वह भागलपुर के नाथनगर निवासी प्रसादी नामक व्यक्ति ने उसे हथियार दिया था जिसे मुंगेर के मुफस्सिल थाना निवासी बरधा गांव के रहने बाला मो०सुल्तान को हथियार देना था जिसके एवेज में दो हजार रुपए यह पकड़े गए अपराधी मो सदाकत अंसारी को मिलता था यह डिलेवरी का काम करता है।वही पकड़ाए गए अपराधी ने यह भी कहा कि इससे पहले भी एक बार और अवैध हथियार की डिलिवरी कर मो सुल्तान को दिया हु वही अपराधी सदाकत के शिनाख्त पर भागलपुर निवासी प्रसादी और मुंगेर निवासी मो सुल्तान को पुलिस खंगाल रही है जिसके लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दी गई है। पकड़े गए अपराधी सदाकत की जुवान की हकीकत कुछ और ही वया कर है। वही अवैध हथियार मामले में पकड़ाए गए अपराधी मो०सदाकत अंसारी ने कहा हमारे ऊपर परिवार की बड़ी जिम्मेदारी है हम तीन भाई आयर तीन बहन है हम घर मे सबसे बड़े है मेरे दो भाई छोटा है जो पढ़ता है और बहन एक कि शादी हुई है दो बहन अभी कुमारी है मेरे पिता जी अताउर अंसारी नही रहे उनका स्वर्गवास हो गए है इसमें घर की बड़ी जिम्मेदारी मेरे ऊपर है हम अपने घर मे ही मनिहारी खिचड़ी परोस का दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे तभी बरधा निवासी मो सुल्तान मेरे दुकान पर आए समान लेने तभी उसी दरम्यान सुल्तान से मेरी जायद दोस्ती हो गई तभी एक सप्ताह पहले सुल्तान ने मुझे अवैध हथियार की डिलिवरी का काम बोला और कहा एक बार हथियार लेकर भागलपुर के नाथनगर से लाकर मुझे दोगे तो उसके एवेज में हम तुम्हे दो हजार रुपये हम देंगे तुम्हे वह प्रसादी नाम का व्यक्ति हथियार दे देगा तभी हम एक सप्ताह पहले बजी पांच पिस्टल और दस मैगजीन लाकर दिए बरधा निवासी सुल्तान को तभी उसने मुंह दो हजार रुपए दिए उसी लालच में हम कल गुरुवार को अपने मोटरसाइकिल से अवैध हथियार लेन भागलपुर के नाथनगर चल गए जंहा प्रसादी ने मुझे हथियार दे दिया मगर मुंगेर पुलिस ने बरियारपुर चौक के पास मुझे पकड़ लिया जंहा आज हम पुलिस गिरफ्त में है। देखा जाए तो परिवार की बड़ी जिम्मेदारी और गरीबी के कारण दो भाई की पढ़ाई दो बहन की शादी की बड़ी जिम्मेदारी के कारण आज गलत दिशा में जाकर एक गरीब का लड़का अपराध की दुनिया मे जा कूदा और लालच के कारण दलदल में फस गया।























































