मुकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई इको क्लब की बैठक।

133

समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में इको क्लब की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर इको प्रिज्म कलेक्टिव के राणा अरुण ने पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता लाने के लिए कई सुझाव दिया।उन्होंने कहा कि ऊर्जा के वर्तमान स्रोत,वैकल्पिक स्रोत और भविष्य में अन्य श्रोतों के संरक्षण की आवश्यकता है।इस अवसर पर वर्तमान में कोयला से ऊर्जा उत्पत्ति के कारण होने वाले पर्यावरण प्रदूषण से जीवों के जीवन पर हो रहे दुष्प्रभाव पर गहन चर्चा की गई।मौके पर बाल संसद की प्रधान मंत्री शालिनी कुमारी,उप प्रधान मंत्री प्रीतेश कुमार सहित अन्य मंत्री,नोडल शिक्षक संजीव कुमार झा ने महत्वपूर्ण सुझाव दिया। वहीं दूसरी ओर श्री कुमार ने उ उ मा वि बेला पंचरुखी के प्रधानाध्यापक महिपाल व अन्य शिक्षकों के साथ बैठक कर इको क्लब को गति देने पर विचार किया।इको क्लब के नामित शिक्षक यशवंत चौधरी के नेतृत्व में बालिकाओं ने विद्यालय के पेड़ में रक्षा सूत्र बांध कर पेड़ पौधों को बचाने का संकल्प दोहराया।इसमें शिक्षिका सुधा रानी,इको क्लब की अंजनी,सोफिया आज़मी,तनिक्षा व अन्य ने सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here