अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर मे जननायक कर्पूरी ठाकुर का जयंती मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर मे राजकीय सम्मान के साथ उनके जन्म स्थल कर्पूरीग्राम पहुंच कर मनाया!जहां पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कर्पूरी ठाकुर की जयंती 24 जनवरी को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाता है। कर्पूरी ठाकुर के पैतृक आवास स्थित स्मृति भवन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा और आरती कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर, पूर्व सांसद सह जदयू जिलाध्यक्ष अश्वमेध देवी, प्रदेश महासचिव डा. दुर्गेश राय, पूर्व विधायक विद्यासागर निषाद, विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, राजस्व और भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता, विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, रणविजय साहू, बीजेपी विधायक राजेश सिंह, सीपीएम विधायक अजय कुमार सहित कई नेता मौजूद थे।
जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम स्थित स्मृति भवन पहुंचे। जहां उनके तैलिय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। वही नए थाना कर्पूरीग्राम का भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया। साथ ही गोकुल कर्पूरी फुलेश्वरी डिग्री महाविद्यालय कर्पूरीग्राम स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पटना के लिए रवाना हो गए।























































