म वि बेला पंचरुखी में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार आयोजित किया गया।

101

समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन नोडल शिक्षक बीबी शकीला रहमान के द्वारा किया गया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अभी शीत लहर चल रहा है। आज का तापमान 15 डिग्री से.से भी कम है। ऐसी स्थिति में लोगों को ठंड से बचने की जरूरत है।खासकर छोटे बच्चों और वृद्ध जनों को बचने की ज्यादा जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक काम न हो तो घर से बाहर नहीं निकलें।गर्म,ऊनी कपड़े पहने, गर्म पानी का उपयोग करें एवं बाहर निकलते समय टोपी, जूता और मोजा का उपयोग करें। प्र. अ.ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चे गर्म कपड़ों के साथ-साथ टोपी, जूता मोजा पहनकर ही विद्यालय प्रतिदिन आए। मौके पर उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक महिपाल, सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं ने आज आयोजित अनेक गतिविधियों में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here