समस्तीपुर ,जितवारपुर चौक स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में “युवा सम्मान समारोह ” का उद्घाटन समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय, स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर ,समाजसेवी रिज्जू इस्लाम उर्फ टी.टी.बाबू , चिकित्सक डाo टी.एन.यादव , सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष विष्णु राय तथा उत्कर्ष बैंक के डिवीजनल मैनेजर रवि आनंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व फीता काट कर किया। इनके द्वारा बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग से पुलिस अवर निरीक्षक के रूप में चयनित ओमप्रकाश राय को माला, पाग, चादर, डायरी , कलम तथा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया व उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी गई । मौके पर लॉकडाउन के समय गरीब , असहाय व जरुरतमंदो के लिए “लालू की रसोई ” के द्वारा लगभग 01 महीना तक भोजन की व्यवस्था करने वाले छात्र राजद समस्तीपुर के कार्यकर्ताओ को भी पाग, चादर तथा माला से सम्मानित कर उनका हौसला अफजाई की गयी l सम्मानित होने वालों में “लालू की रसोई ” के सतीश यादव , प्रिंस यादव , शम्भू यादव , अट्टा यादव , प्रशांत यादव , अजित आनंद , परमानन्द यादव , मुकेश यादव , दिवाकर यादव , ब्रजेश यादव , अहीर आर्यन यादव , रोशन कुमार यादव , अहीर रोशन यादव , अभिषेक चौधरी , अनिल यादव , मनीष कुमार , विजय यादव , दीपक यादव , सुमन कुमार तथा हार्दिक यादव शामिल थे l इस मौके पर मुख्य अतिथि व सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने कहा कि शिक्षा ही ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा कोई भी छात्र आसमान की बुलंदी पर पहुंच सकता है। लेकिन इसके लिए आवश्यक है ईश्वर, शिक्षा और चेतना का समन्वय हो। इसके समावेश से किसी भी कठिन लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है । समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के अग्रज रिज्जू इस्लाम उर्फ टी.टी.बाबू को मेधावी छात्रों तथा युवा समाजसेवियों को सम्मानित करने के लिए धन्यवाद भी दिया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्रों में शिक्षा के प्रति उत्साह जागता है और समाज में एक शुभ संदेश भी जाता है l सम्मान समारोह में मिनी मोo रफी के नाम से मशहूर गायक गौड़ी शंकर राय ने विविध सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर , संचालन जिला राजद नेता रामकुमार राय तथा धन्यवाद ज्ञापन छात्र राजद जिलाध्यक्ष सतीश यादव ने की l मौके पर समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय, स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर , चिकित्सक डाo टी.एन.यादव , सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष विष्णु राय, समाजसेवी रिज्जू इस्लाम उर्फ टी.टी.बाबू , उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद , जिला राजद नेता रामकुमार राय, समाजसेवी ईo राजेश कुमार , छात्र राजद जिलाध्यक्ष सतीश यादव , युवा राजद जिला महासचिव प्रिंस यादव , युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष शम्भू यादव , छात्र राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष शशि यादव उर्फ शशि राज, जिला राजद नेता राकेश कुशवाहा , मनोज कुमार राय, रविन्द्र कुमार रवि , राजद पर्यावरण सेल के जिलाध्यक्ष विधा भूषण यादव , प्रखंड उपाध्यक्ष जयलाल राय, ज्योतिष महतो , रंजीत कुमार रम्भू , प्रमोद कुमार पप्पू , मनोज पटेल, विश्वनाथ राय, राजद महिला सेल की जिला महासचिव नेहा कुमारी , राकेश मिश्र, रजनीश कुमार , मोo अमरोज, राजद प्रखंड सचिव परमानन्द यादव , अजित आनंद , प्रशांत कुमार , रोशन कुमार यादव , संजीत यादव , दिवाकर यादव , मुकेश यादव तथा विजय यादव आदि मौजूद थे l























































