समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर निगम क्षेत्र भागीरथपुर के पूर्व मुखिया रामबली महतो के आवास परिषर में कार्य से वंचित मजदूरों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता रामेश्वर जूट मिल संघर्ष समिति के अध्यक्ष मुन्ना राय ने करते हुए कहा कि अभिलंब जूट मिल को खोला जाए कोलकाता की तरह मजदूरों को प्रतिदिन 660 रुपए मजदूरी मिले। पी एफ को अभिलंब ऑनलाइन किया जाए। तमाम बंद बीमा धारक को चालू किया जाए। पूर्व मुखिया ने अपने संबोधन कहा कि 4200 अवकाश प्राप्त मजदूरों के स्थान पर नए मजदूरों की बहाली की जाए, ग्रेच्युटी पी एफ डी एल आई पेंशन 3 महीना के अंदर भुगतान किया जाए। सब समिति से निर्णय लिया गया कि आगामी 6 मार्च को मूसेपुर स्थित डीह वारणी स्थान में एक विशाल आम सभा का आयोजन किया जाएगा साथ ही स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी द्वारा विधानसभा में रामेश्वर जूट मिल के संबंध में आवाज उठाने को लेकर सभी जूट मिल उपस्थित मजदूरो ने धन्यवाद दिया। बैठक में राकेश कुमार मूर्ति राय रामपाल राकेश कुमार रामबाबू राय अजीत राय सहित दर्जन से अधिक मजदूर मौजूद थे।





















































