रायबहादुर सुंदर सिंह की 64 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

519

समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत उच्चतर विद्यालय मुक्तापुर के सभागार में पशुपालक किसान सेवा संघ के अध्यक्ष महेंद्र प्रधान पशु प्रेमी के नेतृत्व में स्वर्गीय रायबहादुर सुंदर सिंह की 64 वी पुण्यतिथि मनाई गई, साथ ही एक सभा भी आयोजित की गई जिसमे सर्वप्रथम रायबहादुर सुंदर सिंह की चित्र पर पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह, मेयर अनीता राम, जयंत कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, बम बहादुर सिंह, राघवेंद्र प्रसाद सिंह, जवाहर प्रसाद सिंह, महेश प्रसाद सिंह, प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार, राघवेंद्र यादव, राजेश्वर प्रसाद, चंद्रगुप्त शर्मा आदि गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं उपस्थित लोगों ने सभा को संबोधित करते हुए उनके विचारों को विस्तृत रूप से चर्चा किया, साथ ही इस विद्यालय के राज्य स्तरीय अंकों में पास किए छात्रों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here