रावण दहन के दौरान हादसे में 15 वर्षिय किशोर की मौत

225

समस्तीपुर : विभूतिपुर प्रखंड अन्तर्गत सोमवार को काली मेला में रावण दहन कार्यक्रम में हादसा होने से 15 वर्षीय बालक बुरी तरह घायल हो गया। जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल बालक को घटनास्थल पर घायल अवस्था में देख स्थानीय लोगों ने उसे पीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत बालक की पहचान चोरा टभका पंचायत बनहैती वार्ड 16 निवासी विनोद कुमार सिंह के 15 वर्षीय पुत्र मंटून कुमार के रूप मे किया गया। इससे चोरा टभका पंचायत एवं बनहैती गांव सहित इलाके में मातम का माहौल छा गया। घटना को लेकर परिजन एवं स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश बढ़ गया। लोग थाना एवं अस्पताल पर पहुंचकर हंगामा करते हुए जबरन बच्चे के शव को लेकर खोकसाहा बाजार पहुंच गया। देर रात्रि में पूरे बाजार को बंद कराकर सड़क जामकर जमकर हंगामा करते रहे। इस बीच स्थानीय बुद्धिजीवी, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि तथा पदाधिकारी के द्वारा सकारात्मक प्रयास करते हुए आक्रोशित लोगों को शांत कराया गया। विभूतिपुर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। इस जाम के दौरान कुछ उपद्रवी लोग लाठी डंडा लेकर आने जाने वाले राहगीरों के साथ अभद्रता से पेश आ रहे थे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी संस्कृत विद्यालय खोकसाहा के प्रांगण में मां काली की प्रतिमा का पूजा अर्चन विगत दीपावली से प्रारंभ होकर मेला में विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था। इसके समापन की घड़ी में रावण दहन का कार्य आयोजित किया गया था। शांतिपूर्ण तरीके से रावण दहन का कार्य संपन्न हो गया। इसके बाद हादसा हो गई, जिसमें किशोर बुरी तरह जख्मी हो गया, उसके सिर पर गहरी चोटें आई। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने उसे पीएचसी विभूतिपुर में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया है कि एक बालक के मौत की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, तब तक में स्थानीय लोगों ने उसे पीएचसी विभूतिपुर में भर्ती करा चुके थे। आगे मामले की जांच की जा रही है, परिजनों द्वारा आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। मृत बालक का अंतिम संस्कार बूढ़ी गंडक नदी में किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here