समस्तीपुर से आरके राय का रिपोर्ट,,,,,,,,,,, लगातार 24 घंटे से हो रही बारिश से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रही है सड़क गड्ढे में है या गड्ढे में सड़क है जो पानी के कारण दिखलाई नहीं दे रहा है क्योंकि घर मकान शेष चीज दिखलाइए दे सकता है लेकिन वर्षा होते ही सड़क दिखलाई नहीं देता जिसका मुख्य कारण है कि पानी की निकासी, जी हां पानी के निकासी को लेकर यह एक बहुत बड़ी समस्या लगभग जिला के सभी क्षेत्रों में उत्पन्न है, जिससे लोगों की काफी परेशानियां बढ़ गई है, आइए एक नजर डालते हैं समस्तीपुर जिला मुख्यालय से सटे जिले के चर्चित सड़क जूट मिल रोड मथुरापुर मूसेपुर जहां सड़क पर वर्षा के समय पानी लगने की समस्या विगत 10 वर्षों से भी अधिक से है लेकिन जिला प्रशासन या इस क्षेत्र के विधायक, सांसद ,पंचायत प्रतिनिधि किसी का भी ध्यान इस मुख्य सड़क के पर नहीं पड़ता, जबकि यह सड़क इन दिनों बाईपास का काम कर रहा है समस्तीपुर से दरभंगा जाने वाली मुख्य सड़क में मुक्तापुर रेल गुमती पर लगी भीड़ के कारण इसी सड़क होकर दरभंगा समस्तीपुर आने जाने वाले छोटी बड़ी गाड़ी निकलती है , एक तरफ कम चौरी सड़क और सड़क भी पानी में डूबी हुई, जिसके कारण किसी भी वक्त दुर्घटना हो सकती है लेकिन किसी भी योजना के तहत इस सड़क के किनारे अभी तक नाला का निर्माण नहीं हो सका जिससे पानी की समस्या खत्म हो, इतनी बड़ी समस्या हर वर्ष उत्पन्न होती है और लोग झेलने पर बीवस है,,,

















































