सेराज नगर – बभनौर का संपर्क पथ टूटा , ग्रामीणों बढ़ी परेशानी

708

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नरहट थाना क्षेत्र के बभनौर जाने वाले पथ सेराजनगर के पास धनार्जय नदी में बना डायवर्सन एकबार फिर से टूटकर बह गया है। डायवर्सन टूटने पर यातायात पुरी तरह से ठप हो गया है ।
बताते चलें कि यास तूफान को लेकर लगातार हो रही बारिश के कारण पुरे नवादा जिले के नदी व जलाशयों का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ता दिख रहा हैं। ऐसे में सेराज नगर से बभनौर को जोड़ने वाली सड़क पर बनी डायवर्सन जो पिछले वर्ष श्रमदान से गांव वालों के चंदे के बलबूते बनाया गया था वो अब फिर से एक बार बह गया है। आपको बता दें कि उक्त नदी पर बना पुल टूटने के बाद से लगातार बनाए जा रहे डायवर्सन जनप्रतिनिधि एवं सरकारी उपेक्षा के कारण पिछले चार वर्षों से प्रखंड व जिला मुख्यालय से संपर्क टुटता आया है।
ग्रामीण मो. फिरोज अहमद ने बताया कि गत वर्ष 2018 में ही पुल पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था । जिसके बाद से ही गांव के लोग अपने खर्च से डायवर्सन बनाने का काम किया था। प्रत्येक वर्ष लोग जिला प्रशासन एंव जनप्रतिनिधि से पुल निर्माण कार्य की गुहार लगाई जाती है। परन्तु नतीजा शून्य है। लोग बेबस एवं लाचार होकर काफी समय से नदी पार करने को मजबुर है। कई बार लोग अपने जेसीबी मशीन से अपने खर्च से डायवर्सन बनाने का कार्य भी किया है। एक तरफ जहां लोग कोरोना जैसी प्राकृतिक बीमारी से जूझ रहे है ,तो वहीं दूसरी ओर सरकार की लापरवाही से दर्जनों गांव बभनौर, गुलाब बिगहा, बाराखुर्द, दायबिगहा, हांसापुर, आदि गांव के लोग परेशान हैं। कई बार खबरों में प्रत्येक वर्ष इन समस्याओं को प्रकाशित कर अवगत कराने के बाद भी सरकार के कान अभी तक खड़े नहीं हुए हैं। डायवर्सन बहनें से गर्भवती महिलाओं पर आकाल सा आ गया है वो यह सोचकर हलकान हैं कि इनका सुरक्षित प्रसव कैसे कराया जाए। सभी ग्रामवासी शासन एंव प्रशासन से अपील करते हुए आग्रह करते हैं कि इस टेंडर को जल्द से जल्द निर्माण कार्य में शुरू की जाए एंव अभी फिलहाल एक मजबूत डायवर्सन बनाने का कार्य शुरू की जाए ताकि लोगों को होने फजीहत से निजात मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here