लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली को लेकर गांव गांव में जनसंपर्क अभियान जारी

470

समस्तीपुर: कल्याणपुर भाकपा माले के प्रखंड सचिव दिनेश कुमार वरिष्ठ नेता रंजीत राम प्रखंड क्षेत्र के गांव गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर पटना में होने वाली 11वा महाधिवेशन 15 से 20 फरवरी तक होने वाली की सफलता को लेकर अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को भाग लेने का आह्वान कर रहे हैं। गांव गांव में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर दोनों नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि दलितों पिछड़ों के आरक्षण को खत्म कर देने के लिए लगातार चल रही कोशिशों के बीच संविधान विरोधी 10% सवर्ण आरक्षण देकर एसी एसटी एक्ट को कमजोर कर दिया नोटबंदी से छोटे मध्यम व्यापारियों की ऐसी कमर चोरी कि वे अब तक उबर नहीं पाए भाकपा माले की पटना में आयोजित रैली रोजी रोटी से विस्थापन किसानों व बकायेदारों के अधिकार तथा स्वास्थ्य शिक्षा सम्मानजनक रोजगार के सवालों पर केंद्रित है 15 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में पटना के गांधी मैदान में भाग लेने का आह्वान कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here