लोकतांत्रिक सामाजिक न्याय पार्टी का जिला एवं प्रखंड अध्यक्ष का बैठक संपन्न !

412

अमरदीप नारायण प्रसाद
पटना :लोकतांत्रिक सामाजिक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम श्री डॉक्टर जगदीश प्रसाद अपने पार्टी का जिला अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य में शिक्षा व्यवस्था के गुणवत्ता में काफी कमी है। बिहार में प्राथमिक से लेकर विश्वविद्यालय तक की शिक्षा कामचलाऊ व्यवस्था के तहत चल रही है। राज्य के अनुसूचित जाति/ जनजाति तथा पिछड़ी जाति के आवासीय विद्यालयों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार हो रहा है। यहां पर शिक्षकों की काफी कमी है, सरकार ने बोला था कि इन विद्यालयों को नवोदय विद्यालय के स्तर पर बनाएंगे लेकिन आज तक लागू नहीं किया गया।

राज्य भर में प्रतिदिन हत्या डकैती बलात्कार छीनताई आदि रोजमर्रे की बात हो गई है। राजधानी पटना में प्रतिदिन छीनताई और बैंक डकैती साइबर क्राइम आम बात हो गई है। इन घटनाओं के प्रति पुलिस प्रशासन या तो निष्क्रिय रहती है या केस उद्भेदन में अपने को अक्षम पाती है। साइबर क्राइम में एकाद घटना को छोड़कर केस का उद्भेदन ही नहीं हो पाता है। जनता में भी अपराध की घटनाओं पर अब कोई आश्चर्य नहीं होता है जैसे यह उनके जीवन का अभिन्न अंग बन चुका हो।

शराबबंदी के नीति के कारण बिहार सरकार का प्रशासन शराब माफिया बन गया है। अवैध शराब बेचने वाले करोड़पति बन गए हैं और गरीब लोग इस नीति के कारण जेल चले गए या तो मर गए। इनको छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से सीखना चाहिए जिन्होंने आज स्वीकार किया है, कि हम में इतनी हिम्मत नहीं कि शराबबंदी के नीति को लागू करूं, क्योंकि शराब बंद के नीति से लोग जहरीला शराब पीकर मरने लगेंगे या उससे अधिक घातक नशीली पदार्थों का सेवन करने लगेंगे। अफसोस की बात है कि इस शराब नीति के कारण सबसे ज्यादा पीड़ित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अति पिछड़ा जाति के लोग हैं।

आज बिहार के स्वास्थ्य सेवा बद से बदतर है जिस पर गरीब निर्भर करता है आज किसी को बड़ी बीमारी हो जाए तो जिला अस्पतालों में इसकी सुविधा नहीं है यहां तक कि जिला अस्पताल आंख नाक कान पथरी का ऑपरेशन करने काफी प्रबंध नहीं है। यहां पर आईसीयू की भी व्यवस्था नहीं है !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here