समस्तीपुर: कल्याणपुर इन दोनों प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में अग्निकांड के लाभार्थियों के बीच आनंद मार्ग के बैनर तले गोविंदपुर खजूरी गांव के चार परिवार के 32 लोगों के बीच कपड़ा खाने की सामग्री माचिस मोमबत्ती दवाइयां वितरण की गई वहीं दूसरी ओर भागीरथपुर गांव के आठ परिवारों 42 लोगो के बीच राहत सामग्री वितरण की गई। वितरण कार्य में आनंद मार्ग के भूक्ति प्रधान रामदेव साह, शंकर राय, ब्रजभूषण कुमार सरस्वती देवी अन्य मार्गी लोग जगह-जगह वितरण में सक्रिय सहयोग कर रहे थे।






















































