विभूतिपुर के भरपुरा-पटपारा में राजद ने चलाया पार्टी सदस्यता अभियान

372

समस्तीपुर। विभूतिपुर प्रखंड के भरपुरा-पटपारा में राष्ट्रीय जनता दल के पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार के आवास पर रविवार को सदस्यता अभियान 2025 -2028 के लिए बुथ संख्या- 01 और 02 से प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह उजियारपुर विधानसभा के विधायक आलोक कुमार मेहता थे। वहीं मौके पर संगठन जिला उजियारपुर प्रभारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह , संगठन जिला अध्यक्ष राजेश्वर महतो आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव प्रभु नारायण राय , पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ममता कुमारी कुशवाहा , व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार पूर्वे, अमरदीप कुमार सिन्हा उर्फ महात्मा जी, युवा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा जी, एससी/एसटी प्रखंड अध्यक्ष कुमार गौरव, पूर्व मुखिया राजेन्द्र ठाकुर, राजेश कुमार, रामचंद्र प्रसाद सिंह, महेश कुमार, रामविलास महतो, सत्येंद्र प्रसाद, सुमंत कुमार यादव, मनोज कुमार कर्ण, गोनर दास, दिलीप कुमार महतो सहित राजद परिवार के सैकड़ों लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here