बिहारशरीफ :- गया जिला के खिजरसराय थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में रविदास टोले में स्थित संत गुरु रविदास जी की मूर्ति को असामाजिक तत्वों द्वारा गत दिनों तोड़े जाने की घटना को लेकर अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन नालंदा इकाई के जिला अध्यक्ष बलराम दास ने निंदा की। उन्होंने कहा कि थाने में प्राथमिक दर्ज कर ली गई है और दोषियों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। टूटी प्रतिमा को स्थानीय प्रशासन द्वारा ठीक कर दिया गया है। लेकिन अभी तक सभी दोषियों को गिरफ्तार करने में गया जिला के जिला प्रशासन विफल है। अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन नालन्दा के जिला अध्यक्ष बलराम साहेब,डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पासवान, प्रदेश अध्यक्ष रामदेव चौधरी ने गया जिला के जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि प्राथमिक में नाम दर्ज दोषी को अभिलंब गिरफ्तार किया जाए। अन्यथा आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।


















































