समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने उच्च माध्यमिक विद्यालय जितवारपुर चौथ, उच्च माध्यमिक विद्यालय विशनपुर तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहनपुर का औचक निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया l विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कक्षा वार जाकर बच्चों से मुलाकात की ओर उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। विद्यालय के परिसर मे साफ सफाई को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विधायक ने अध्यापकों से कहा कि वे बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दें। उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भावी कर्णधार हैं, इसलिए अध्यापकों, अभिभावकों तथा हम सबका परम कर्तव्य है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दें। मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, जिला राजद महासचिव राकेश यादव, युवा राजद जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, नगर पार्षद मोo ताजू, राजद नेता रामकुमार राय, ज्योतिष महतो, प्रमोद कुमार पप्पू, मन्नू पासवान, मोo बशीर अहमद, मोo आसिफ इकबाल, मनोज कुमार राय, रंजीत कुमार रंभू, जयलाल राय, विजय यादव, विनोद महतो आदि मौजूद थे l






















































