समस्तीपुर भाड़ी वर्षा से चारो तरफ पानी ही पानी है जिससे लगातार डूबने से मौत होती है आज 4 लड़कियों की डूबने से मौत।

815

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के सादीपुर गांव में बकरी चराने गई चार लड़की पानी भड़े गहरे गड्ढे में डूबने से सभी की मौत हो गई। ग्रामीणों की काफी मशक्कत से चारो लड़की के शव को पानी से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक काफी देर हो गई जब तक सभी को बाहर निकाला गया सभी लड़कियों की मौत हो चुकी थी।
घटना शादीपुर पंचायत के चिचराहा चौर में चिमनी के पास शुक्रवार दोपहर की है।
मृतिका की पहचान अजय दास की 13 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी,
12 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी पुत्री सुरेंद्र दास, महेंद्र सहनी की 11 वर्षीय पुत्री रूपम कुमारी एवं राजेन्द्र दास की
14 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी के रूप में की गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ रंजन कुमार दिवाकर, एएसआई उमेश यादव दल बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार चारों लड़की बकरी चराने चौर की तरफ गई थी। इसी बीच एक लड़की मछली पकड़ने के ख्याल से गड्ढा के पास चली गई जिससे वो डूबने लगी और उसे बचाने अन्य लड़की गई जिससे चारो लड़की के डूबने से मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here