समस्तीपुर में दूध सेंटर संचालक को गोलियों से भुना.

761

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। रविवार की देर रात ही अपराधियों ने जहां पूसा थाना क्षेत्र में एक स्वर्ण व्यवसाई से डेढ़ किलो चांदी के जेवर लूट लिए, वही रविवार की सुबह अपराधियों ने वारिसनगर थाना क्षेत्र के दूध सेंटर संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहुआ गांव में दूध सेंटर संचालक अपराधियों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी है। घटना के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई हैं। गोली लगने के बाद सेंटर संचालक की दर्दनाक मौत हो गई हैं।
सेंटर संचालक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहुआ गांव निवासी सर्वेश ठाकुर के रूप में की गई। इस मामले में पुलिस की टीम अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। पुलिस की टीम ने बताया मामले की छानबीन की जा रही है।
आपको बताते चलें कि बीते 25 अगस्त 2020 की रात्रि को को भी अपराधियों ने दूध व्यवसाय सर्वेश ठाकुर को गोली मारकर जख्मी कर दिया था स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर अवस्था में वारिसनगर पीएससी में भर्ती कराया गया था जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए समस्तीपुर पर कर दिया गया था हालांकि वह इस घटना के बाद बाल-बाल बच गए थे।
आपको बताते चलें कि बीते 25 अगस्त 2020 की रात्रि को को भी अपराधियों ने दूध व्यवसाय सर्वेश ठाकुर को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर अवस्था में वारिसनगर पीएससी में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए समस्तीपुर पर कर दिया गया था। हालांकि वह इस घटना के बाद बाल-बाल बच गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here