समस्तीपुर में मामूली बात पर युवक की पीट पीट कर हत्या, क्षेत्र में तनाव।

1006

अमरदीप नारायण प्रसाद।

समस्तीपुर में खेत में मवेशी जाने के विवाद में एक युवक की पीट – पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बिक्रमपुर बांदे गांव निवासी हसन राय के प्रमोद कुमार राय ( 30 वर्ष ) के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि रविवार को समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बिक्रमपुर बांदे गांव निवासी प्रमोद कुमार राय का मवेशी पड़ोसी के खेत में चला गया। जिससे नाराज लोगों से उसकी कहा – सुनी हो गयी। उसके बाद उनलोगो ने उसके घर पर हमला कर युवक जमकर पिटाई की। जिससे वह अधमड़ा हो गया। घटना के बाद परिजन गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। जहाँ आज आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

आरोप है कि करीब आधे दर्ज़न हमलावरों ने युवक के साथ जमकर मार – पिटाई की जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आज इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है।
ग्रामीणों के मुताबिक मृतक के परिवार में पिता, मां, भाई व बहन के अलावा पत्नी तथा तीन बच्चे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here