समस्तीपुर में वैकल्पिक मार्ग को कराया गया जाममुक्त, चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

126

संजय भारती

समस्तीपुर। रविवार को सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में मगरदही घाट, बाईपास रोड, धरमपुर चौक समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य वैकल्पिक मार्ग को पूरी तरह जाममुक्त बनाकर वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना था। अभियान के दौरान जिला प्रशासन की टीम ने सड़क किनारे वर्षों से लगी अस्थायी दुकानों, ठेलों और अन्य अवैध अतिक्रमणों को हटाया। कई स्थानों पर जेसीबी मशीन की मदद से अवैध ढांचों को ध्वस्त किया गया। वहीं, प्रशासन की अपील पर कई दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटा लिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे दोबारा अतिक्रमण न करें, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here