समस्तीपुर:
शहर के विवेक-विहार मुहल्ला में मुहल्ला विकास समिति एवं जसम की सांस्कृतिक टीम दस्तक ने होली के अवसर पर शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को रंगीन बना दिया। ढ़ोलक, डम्फा, झाल और करताल की थाप पर कलाकारों ने पारंपरिक होली गीत और जोगीरा गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों की जीवंत प्रस्तुति और लोकधुनों ने माहौल को पूरी तरह फागुनी बना दिया। मोहल्ले के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गीत-संगीत के साथ होली की खुशियां मनाईं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी लोग कार्यक्रम का आनंद बुधवार को देर रात तक लेते नजर आए।
सांस्कृतिक टीम के कलाकारों ने बताया कि पारंपरिक होली गीतों और जोगीरा के माध्यम से लोक संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और देश में प्रेम-भाईचारा,शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील समेत “अगले साल फिर मिलेंगे” के संकल्प के साथ ही अध्यक्ष प्रवीण कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करने के साथ ही कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाकपा माले नेता सह जसम के दस्तक टीम से जुड़े संस्कृति कर्मी सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं नागरिक समाज के संयोजक सह सेवानिवृत्त सैनिक रामबली सिंह ने की जबकी मौके पर शिक्षक गंगेश कुमार, गणेश कुमार, अरूण कुमार, जीतेंद्र कुमार, उमेश दास, कपिलदेव सिंह, गणेश महतो, महेंद्र कुमार, स्वास्थ्य कर्मी सुदर्शन पाठक, सोनू कुमार, राजमणी प्रसाद, विष्णुदेव प्रसाद, न्यायालय कर्मी रवि कुमार दूबे, व्यवसाई दीनबंधु प्रसाद, सुनील कृष्णश्री, कुंदन कुमार, सेवानिवृत्त रेलकर्मी पवन कुमार महतो, प्रो० शशिभूषण कुमार शशि, अधिवक्ता महेंद्र राय, ई० प्रवीण कुमार, ई० विजय कुमार सिन्हा, ई० दिनेश प्रसाद दिनकर, रामसकल सिंह निराला समेत बड़ी संख्या में मुहल्लावासी उपस्थित थे।



















































