समस्तीपुर रेल मंडल में माह नवम्बर, 2021 में सेवानिवृत हो रहे 16 कर्मियों के बीच रू 0 7.350/- करोड़ समापक राषि वितरित।

600

अमरदीप नारायण प्रसाद।

समस्तीपुर रेल मंडल में नवम्बर, 2021 में कुल 16 कर्मचारी रेल सेवा से दिनांक 30.11.2021 को सेवानिवृत हुए। कोरोना महामारी के संक्रमण के नयाचार अनुपालन शीर्ष पर मूवमेन्ट तथा समाजिक दूरी को नियंत्रित रखने के उद्देष्य से अब तक ’विडियो कॉफ्रेंसिंग’ के माध्यम से सेवानिवृति कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था। परन्तु यूनियन की माँग तथा कोराना संक्रमण के घटते फैलाव शीर्ष पर इस माह नवम्बर, 2021 से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों का पूर्व की भाँति सेवानिवृति का भौतिक कार्यक्रम का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक/समस्तीपुर की अध्यक्षता में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित ’’मंथन सभागार’’ में किया गया।

रेलवे बोर्ड के Go Green Initiative के अन्तर्गत पेपरलेस कार्य को बढ़ावा देने के उद्देष्य से सभी कर्मचारियों को HRMS Module के माध्यम से सेवानिवृत किये जाने का निर्णय लिया गया था। इन निर्देषों का शत-प्रतिषत अनुपालन करते हुए दिनांक 30.11.2021 को समस्तीपुर मंडल से सेवानिवृत होने वाले सभी 16 कर्मियों के समापक भुगतान के सभी मामले HRMS Module के माध्यम से निष्पादित किये गये है।
इस मंडल के सभी कर्मचारियों को पेंषन भुगतान हेतु E-PPO जारी जा चुका है, जिसकी प्रति उन्हें उपलब्ध करा दी गई है। E-PPO जारी होने से अब सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंषन का भुगतान सेवानिवृति के अगले माह से ही प्रारम्भ हो जायेगा।
समापक भुगतान की राषि लेखा विभाग के द्वारा RTGS/NEFT के माध्यम से सीधे सेवानिवृत कर्मियों के बैंक खाते में भेजा जा रहा है। इसके अतिरिक्त सेवानिवृत हो रहे सभी 16 रेलकर्मियांे के लंबी रेल सेवा से जुड़े उनके अनुभवों को भी रेल मंत्रालय द्वारा संचालित ’’अनुभव पोर्टल’’ पर अपलोड किया गया है।
इस सेवानिवृति शीर्ष पर कुल ₹ 7.129 करोड़ सामान्य समापक भुगतान पर तथा असामान्य मामलों के निष्पादन शीर्ष पर कुल ₹ 0.221 करोड़ की राशि यानि कुल ₹ 7.350 करोड़ की राशि संबंधित बैंक के माघ्यम से भुगतान की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here