सम्मान व विदाई समारोह आयोजित हुई ,

507

समस्तीपुर : विनय कुमार राय, अपर समाहर्ता समस्तीपुर ऋषभ राज, स्थापना उप समाहर्ता समस्तीपुर एवं श्री निलेश कुमार, प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन समस्तीपुर के द्वारा संयुक्त रुप से मोहम्मद ताहिर कार्यालय परिचारी जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा समाहरणालय समस्तीपुर को उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मान पूर्वक विदाई की गई।
सम्मान समारोह में विदाई समारोह में जिला आपदा प्रशाखा एवं समाहरणालय के अन्य प्रशाखा के कर्मी उपस्थित थे।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए अपर समाहर्ता महोदय ने बताया कि मोहम्मद ताहिर 21 दिसंबर 1993 से लगातार 28 वर्ष 2 माह 8 दिन की सेवा समर्पित भाव से समाहरणालय को दिए हैं ।यह काफी मेहनती एवं कर्तव्यनिष्ठ कर्मी है।
स्थापना उप समाहर्ता समस्तीपुर के द्वारा मोहम्मद ताहिर को उनके सेवांत लाभ से संबंधित सभी स्वीकृति आदेश की प्रति दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here