सवारी गाड़ी के किराये में अंतर से यात्री परेशान।

779

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर समस्तीपुर – सहरसा रेलखंड के बीच स्थित विभूतिपुर प्रखंड के एक मात्र रेलवे स्टेशन सिंघियाघाट से यात्रा करनेवाले यात्रियों को किराये के अंतर का दंश झेलना पड़ रहा है। रेलवे के यूटीएस एप्प से जो यात्री टिकट की खरीदारी करते उन्हें समस्तीपुर के लिए मात्र 10 रुपया का भुगतान करना पड़ता है। जबकि स्टेशन के बुकिंग काउंटर से दो ट्रेन का 10 व दो ट्रेन के लिए 30 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है।किराये में अंतर को लेकर बुकिंग कर्मी व यात्रियों में आये दिन नोक झोंक भी होती रहती है। स्टेशन सूत्रों से जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 05275 अप एवं 05276 डाउन, 05277 अप एवं 05278 डाउन के लिए 10 रूपये का टिकट जबकि 05221 अप एवं 05222 डाउन ,05243 अप व 05244 डाउन के लिए 30 रुपये का टिकट की खरीददारी करनी पड़ती है।किराये के इस अंतर को लेकर दैनिक यात्री संघ ने भी आपत्ति की है। संघ के मंडल अध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद सिंह, मनोज कुमार व पूर्व परामर्श दात्री समिति सदस्य राम बहादुर सिंह ने जीएम हाजीपुर व डीआरएम समस्तीपुर को पत्र लिखकर किराये के अंतर से संबंधित समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की दिशा में पहल करने की मांग की है। इस संबंध डीसीएम के द्वारा कॉल रिसीव नहीं किये जाने के कारण विभाग का पक्ष नहीं जाना जा सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here