विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नव दंपति पौधा रोपण करते हुए जल संरक्षण का भी दिया संदेश।

952

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के शाहपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नव दंपति केशव और मुस्कान के द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता का संदेश दिया है। वहीं केशव और मुस्कान अपने शादी की सालगिरह के अवसर पर 101 पौधे लगाने का भी संकल्प लिया है, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए केशव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। हमें अपना जीवन बचाने के लिए पेड़ पौधों की आवश्यकता है। धरती को यदि बचाना है तो हमें पर्यावरण बचाना पड़ेगा, पेड़ पौधें लगाने पड़ेंगे।साथ ही उन्होंने जल संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि पानी की एक एक बूंद बचाएं, नदियां स्वच्छ करें और हम प्रकृति का दोहन करें शोषण नहीं।दोहन का अर्थ है प्रकृति जितना सहन कर सके उतना संसाधनों का उपयोग करें, धरती सिर्फ मनुष्य मात्र के लिए नहीं है, यह जीव जंतु और पशु पक्षियों के लिए भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।आने वाली पीढ़ियों के लिए वृक्षारोपण पृथ्वी बचाने का सबसे अहम संदेश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here