सास ननंद ने मिलकर बहू को गरम पानी फेंककर जलाया।

684

समस्तीपुर: सास-बहु के झगड़े में ननद की इंट्री हुई और सास- ननद ने मिलकर भात का खौलता पानी बहु के चेहरे पर झोंक दिया। जिसमें पीड़िता गंभीर रूप से झुलस गई। बुघवार देर रात स्वजनों ने इलाज के लिए जख्मी हालत में उसे सदर अस्पताल भर्ती कराया। मामला जिले के चकमेहसी थानाक्षेत्र के बघला गांव के वार्ड 04 का बताया गया है। जहां बुधवार रात घरेलु विवाद के चलते ग्रामीण अरूण ठाकुर के मा जुगती देवी और पत्नी अनिता देवी के बीच नोंक झोंक हो रही थी। इस दौरान अरूण की बहन इंदिरा अपने बच्चों के साथ वहां आ गई। सदर अस्पताल में इलाजरत पीड़िता अनिता ने बताया कि उसकी सास- ननद घर खाली करने को बोल रही थी। विरोघ करने पर सास जुलती देवी, ननद इंदिरा, उसका पुत्र अजय और पुत्री गुड़िया सभी ने चुल्हे पर चढा भात का खौलता पानी शरीर पर झोंक दिया। इसके कारण वह गंभीर रूप से झुलस गई है।घटना की जानकारी मिलने के बाद जख्मी महिला के मायका केशोपट्टी गांव से उसका भाई नंदकिशोर ठाकुर बहन के ससुराल पहुंचे। आनन फानन में जख्मी महिला को लेकर कल्याणपुर अनुमंडलीय अस्पताल भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके पति अरूण ठाकुर गांव में बिजली का काम करते हैं। एक पुत्र और चार पुत्री है। शादी के पंद्रह साल हो गए। पिछले कई साल से सास जुगती देवी घर खाली करने का दबाव बना रही थी। इसको लेकर हर दिन ताना बाना लगा रहता था। उसे प्रताडित किया जा रहा था। दो दिन पूर्व उसकी ननद इंदिरा अपने बच्चों के साथ मायके आई थी। जहां बुधवार रात उक्त लोगों ने मिलकर मारपीट किया और भात का गर्म पानी चेहरे पर झोंक दिया। स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी है थाना अध्यक्ष ने बताया कि चंद किशोर टुडू ने बताया कि जख्मी महिला के द्वारा आवेदन नहीं मिला है आवेदन मिलते ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here