सीएसपी संचालक पर पैसा गबन को लेकर प्राथमिकी

888

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सिसई निवासी पटना नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मी राजेंद्र निखिल ने एसएचओ को आवेदन देकर स्थानीय सीएसपी संचालक पर रुपये गबन करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में बताया है कि उसके खाते पर साढ़े छह लाख से अधिक रुपये जमा था। पुत्री की शादी की तैयारी को लेकर अपने बैंक खाता को अद्यतन कराया तब चौकाने वाला मामला प्रकाश में आया। पीड़ित ने फर्जी तरीके से लाखों रुपए निकाले जाने का आरोप गांव के ही सीएसपी संचालक रौशन ठाकुर व दीपक ठाकुर पर लगाया है। एसएचओ प्रसुन्नजय कुमार ने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here