सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका विद्यादेवी सिन्हा की मत्यु से शोक की लहर, माले ने दिया श्रद्धांजलि

349


ताजपुर, समस्तीपुर:
उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकहैदर के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका सह मोतीपुर वार्ड-25 निवासी समाज सेविका विद्यादेवी सिन्हा की गत रात आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मृत्यु की खबर सुनकर उनके निवास स्थान पर अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लग गया। भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, कैलाश सिंह, अधिवक्ता मोहन कुमार, वार्ड पार्षद मुकेश कुशवाहा, ऐपवा के जिलाध्यक्ष बंदना सिंह, मृतिका के दामाद सेवानिवृत्त एसडीओ रामसुदीन महतो, नाजीर विजय कुशवाहा, सेवानिवृत्त सैनिक विनय कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में राजनीतिक एवं सामाजिक संगठन के लोगों ने मृतिका के परिजनों से मिलकर ढ़ाढ़स बंधाते हुए मृतिका के प्रति शोक- संवेदना व्यक्त किया।
शनिवार को मोतीपुर स्थित स्थानीय श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जननायक कर्पूरी ठाकुर रेफरल अस्पताल के प्रधान लिपिक सह मृतिका के छोटे पुत्र रंजीत कुमार ने मृतिका के शरीर को अग्नि को समर्पित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here