हरनौत:- हरनौत के गोनमा मोड स्थित धर्मशाला में नेशनल एण्ड इंटरनेशनल फुटपाथ दुकानदार संघ के तत्वाधान में फुटपाथियों की गई बैठक। बैठक की अध्यक्षता संतोष पासवान ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामदेव चौधरी ने कहा कि फुटपाथ दुकानदारों से ही बाजार में रौनक रहती है अर्थात बाजार को सुशोभित करती है, लेकिन दूसरे तरफ सरकार द्वारा अतिक्रमण के नाम पर आए दिन फुटपााथियों को जबरन हटाने एंव फाइन वसूलने का काम करती है। नगर विकास का बाधक फुटपाथी दुकानदारों को न समझा जाय। सरकार 2014 पथ अधिनियम कानून बने एवं बिहार राज्य 2017 पथ अधिनियम कानून का पालन करते हुए हरनौत के सभी फुटपाथी दुकानदारों की मांगे पूरी करें। अनयथा ये लोग अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरकर तीव्र आंदोलन करेंगे। पथ अधिनियम कानून को धरातल पर उतारे सरकार एवं पालन करें।
नेशनल एंड इंटरनेशनल फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष सह संस्थापक आनंद कुमार ने कहा कि हरनौत नगर पंचायत में सभी फुटपाथी दुकानदारों को चिंतित कर सही जगह और सभी को व्यवस्थित किया जाए क्योंकि इस भारत में सभी को एक सामान्य जीने का अधिकार है, उससे वो अधिकार छीना न जाय।
मांगे:-(1)हरनौत के सभी फुटपाथी दुकानदारों को बायोमेट्रिक सर्वे कर पहचान पत्र सरकार दे।
(2) सरकार स्थाई जगह चिन्हित कर हरनौत के सभी फुटपाथी दुकानदारों को वेंडिंग जोन बन कर दे। (3)प्रधानमंत्री रोजगार ऋण के अंतर्गत फूटपाथी दुकानदारों को ऋण मुहैया किया जाय।
(4) वेडिंग जोन दिए बिना किसी भी फुटपाथी दुकानदार को रोजगार स्थल से नहीं हटाया जाय।
(5)सभी फूटपाथी दुकानदारों को लाइफ इंश्योरेंस करवाया जाय।
बैठक में उपस्थित सभी फुटपाथी दुकानदारों ने एक स्वर से कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
इस बैठक को अतिपिछड़ा /दलित/ अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के जिला महासचिव उमेश पंडित, मुलनिया देवी, देवेंद्र यादव, उमेश राम, राजकुमार राम,सुजीत कुमार, विनोद कुमार, सचिव, शारदा देवी, विनोद कुमार वर्मा, मुकेश कुमार, गुड्डू कुमार कोषाध्यक्ष आदि लोगों ने संबोधित किया।
इस बैठक में राजू कुमार उपाध्यक्ष कारू चंद्रवंशी मुकेश कुमार राजकुमार चंद्रवंशी राजन कुमार रामानंद पासवान राज कुमार चौधरी राकेश कुमार कारू साव सुजीत कुमार कार्यकारिणी सदस्य,रेखा देवी,जय रानी देवी, नीतू देवी, मुन्नी देवी,गुड़िया देवी आदि सैकड़ो की संख्या में महिला/ पुरुष उपस्थित थे।






















































