समस्तीपुर। हसनपुर जेपी स्पोर्ट्स हसनपुर बाजार के द्वारा आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच स्थानीय उच्च विद्यालय के मैदान में शहीद दिवस के उपलक्ष पर खेला गया, फाइनल मैच बेगूसराय एवं समस्तीपुर टीम के बीच खेला गया जिसमें बेगूसराय टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 199 रन बनाए बेगूसराय की तरफ से गुड्डू यादव ने 65 एवं मनजीत ने 58 रन की पारी खेली जवाब में खेलने उतरी समस्तीपुर की टीम 14 ओवर में 140 रन पर सिमट गई और 59 रन से मैच हार गई। फाइनल मैच में टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि व हसनपुर विधानसभा राजद के वरिष्ठ नेता राम नारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने विजेता टीम बेगूसराय को ट्रॉफी के अलावा नगद 51 हजार रुपए पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जबकि उपविजेता टीम समस्तीपुर को विद्यालय के प्राचार्य प्रेम कुमार मिश्रा ने ट्रॉफी के अलावे नगद ₹25000 पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फाइनल मैच में अंपायर की भूमिका मुकेश कुमार एवं अजीत सहगल ने निभाई कॉमेंटेटर की भूमिका दुष्यंत कुमार आजाद ने जबकि आयोजनकर्ता के रूप में विजय यादव, मनीष प्रीतम, सुशील रावत, लालू चौधरी, इत्यादि रहे। शहीद दिवस पर खेले गए मैच के उपलक्ष्य में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राजद के वरिष्ठ नेता रामनारायण मंडल ने कहा की खेल एवं शिक्षा समाज के लिए बहुत जरूरी है जिस तरह शिक्षा से कोई व्यक्ति कैरियर बन सकता है इस तरह खेल से भी लोग कैरियर बना सकते हैं खेल से आपसी भाईचारा बढ़ता है मौके पर अतिथि के रूप में बालेश्वर यादव, महेंद्र आजाद, मुकेश कुमार चौधरी, शंभू कुमार रावत, अमित कुमार इत्यादि के साथ हजारों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
Home चंद्रकांता न्यूज़ हसनपुर जेपी स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट में के फाइनल में...





















































