हसनपुर दिल्ली पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता प्रतिभागियों को किया गया पुरूस्कृत।

106

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर। हसनपुर चीनी मिल पुल निकट स्थित हसनपुर दिल्ली पब्लिक स्कूल में शनिवार को ओलम्पियाड आदि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को संस्थान की ओर से पुरूस्कृत किया गया। जिसमें विद्यालय की नौवीं वर्ग की छात्रा जिज्ञासा कुमारी को 3750 रुपये एवं छठी क्लास की छात्रा श्रुति प्रिया को 2000 रुपये का चेक प्रदान किया गया। वहीं नौवीं वर्ग के छात्र साहिल कुमार राउत ओलम्पियाड टॉपर को 500 रुपये नकद एवं प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता को लेकर दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन संजय गुप्ता ने कहा कि विद्यालय में सोशल विकास, मानसिक ज्ञान, फिजिकल विकास, शारीरिक विकास एवं अन्य शैक्षणिक विकास किया जाता है। जहाँ बच्चों के पढ़ाई के अलावा भी अन्य तरह से बच्चों को मजबूत बनाया जाता है। मौके पर विद्यालय के निदेशक राजी गुप्ता, प्रिंसिपल विशाल ड्रोलिया, मनिषा मेम सहित दिल्ली पब्लिक स्कूल परिवार के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here