09 माह से 05 साल के सभी बच्चों का ओआरआई विशेष अभियान ।

208

समस्तीपुर : कल्याणपुर सामुदायिक अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहम्मद हैदर ने टीम के साथ प्रखंड क्षेत्र के कुशियारी स्वास्थ्य उपकेन्द्र अंतर्गत 10 आंगनबाड़ी केंद्रों पर खसरा रूबेला से बचाव हेतु 09 माह से 05 साल के सभी बच्चों का ओआरआई विशेष अभियान के अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप उपस्थित व बच्चों को प्रतिरक्षित किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की इस अभियान के लिए 10 टीम बनाया गयी थी। टीम की मोनिटरिंग यूनिसेफ़ डव्लूएचओ के मॉनिटर के अलावा प्रभारी द्वारा भी सहायक पर्यवेक्षण किया गया। उक्त टीम में बीएमसी शंकर सुमन , रणधीर सिंह , डब्ल्यूएचओ के मॉनिटर ज्ञानेंद्र मिश्रा , मो. आफताब आलम मो. शाहनवाज आलम व सुरेंद्र प्रसाद ने इस अभियान की मोनिटरिंग की । जगह-जगह कार्यरत कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिए गये। मौके पर एएनएम सुनीता कुमारी , रूबी कुमारी , नूपुर कुमारी , पुष्पा कुमारी एवं अन्य ने टीकाकरण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here