380

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अजना पंचायत स्थित बांकीपुर गांव वार्ड 15 में विगत 5 अक्टूबर को किसान सुरेंद्र राय पुत्र लालबाबू रायकी गोली से भूनकर हत्या के मामले में पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से मोबाइल टावर अनुसंधान के आधार पर वीरेंद्र राय की पुत्री विवाहिता प्रियंका कुमारी वारिसनगर थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव के बीरबल राय के पुत्र अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। लोगों का कहना है कि जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव 4 दिन पूर्व ढाढस देने पीड़ित परिवार को बांकीपुर पहुंचे थे उसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से आग्रह कर अविलंब हत्यारों की गिरफ्तारी करने की मांग जताई थी उसी आलोक में पुलिस सक्रिय होते हुए दो को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है हत्या का तार इन्हीं दोनों से जुड़ा हुआ है
इसमें पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया एक का नाम नहीं बता रही है पुलिस परहेज कर रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here