17 नवंबर से शुरू होगी पैक्स का नामांकन.

204

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के 27 पैक्स के चुनाव को लेकर 17 नवंबर से शुरू होगी पैक्स के उम्मीदवारों का प्रखंड मुख्यालय पर नामांकन। प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पूरे प्रखंड में 73 मतदान केदो पर 1 दिसंबर को मतदान होगी वहीं 2 दिसंबर को ध्रुवगामा गति राम इंटर कॉलेज मैं मतगणना होगी। कुल मतदाता 43789 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं। शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करने को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। वही आगे वीडियो ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायत में पैक्स का चुनाव कार्यकाल पूरा होने के बाद कराई जाएगी इसमें सैदपुर सोरमार नामापुर व ध्रुवगाम शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here