समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के झहुरी निवासी समाजसेवी भाजपा समर्थक 80 वर्षीय विशुघा नंदन शर्मा का आकस्मिक निधन शुक्रवार को हो जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शशि भूषण शर्मा प्रभात कुमार ठाकुर देव शंकर ठाकुर लाइफ इंश्योरेंस के वरिष्ठ डेवलपमेंट ऑफिसर एस के सिंह पूर्व उपप्रमुख दीनदयाल झा, मनोज कुमार ठाकुर, प्रेम झा गोपालपुर मुखिया राजेश कुमार दूरभाष पर भाजपा प्रदेश महामंत्री ग्रामीण जगरनाथ ठाकुर नागेंद्र ठाकुर पैक्स अध्यक्ष रवि रंजन ठाकुर अवकाश प्राप्त शिक्षक जय किशोर ठाकुर सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया। मुखाग्नि पुत्र विजय कुमार ने दी।


















































