प्र अ मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन उ उ मा वि बेला पंचरुखी में किया गया।

486

समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया।शिक्षक मो अमजद हुसैन ने आपदा के प्रकार जैसे मानव जनित आपदा व प्रकृति जनित आपदा के बारे में विस्तार से बताया ।आपदा से संबंधित योजना निर्माण के बारे में प्रधानाध्यापक ने बच्चों को बताया कि बाढ़,आगलगी,भूकंप सहित अन्य आपदा आने पर किस प्रकार से स्वयं को बचाया जाय एवं अन्य लोगों को भी बचाया जाए। इसकी योजना आज बना लेनी है। इस योजना के तहत टॉर्च, माचिस, चना,चूड़ा, पानी का बोतल, लाठी,अन्य आवश्यक सामग्री का पैकेट बनाकर रखने की जरूरत है। जिसका उपयोग आपदा आने पर किया जा सकता है।शिक्षक विमल कुमार साह ने आपदा के समय जोखिम से बचाव हेतु गतिविधि के माध्यम से ट्रिक बच्चों के साथ साझा किया।मौके पर सभी शिक्षक ,छात्र एवं छात्रा इस कार्यक्रम से काफी लाभान्वित दिखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here