अमरदीप नारायण प्रसाद
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा 14 तारीख़ को 2 बजे से आयोजित 90वें त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में जन-जागरण के लिए एक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग स्वरूप का चित्र दर्शाया गया और गोल्डन शिवलिंग का निर्माण किया गया।
इस शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर डीएसपी (होमगार्ड एंड फ़ायर) हर्षवर्धन ने रवाना किया। कृष्ण भाई एवं सविता बहन ने सभी नगरवासियों को 90 वीं शिव जयंती की शुभकामनाएं दीं एवं कार्यक्रम में पधारने का निमंत्रण दिया।
यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई थानेश्वर मंदिर पहुँची, जहाँ पुजारियों ने शिवलिंग की पूजा-अर्चना की, फिर सेवाकेंद्र पर आकर यह शोभायात्रा समाप्त हो गई। इसमें सैकड़ों भाई-बहन उपस्थित थे, जिनके हाथ में शिवध्वज लहरा रहा था।
इसमें मुख्य रूप से ओम प्रकाश भाई, तरुण भाई, वरुण भाई, शक्ति बहन, ख़ुशबू बहन, सीमा बहन, सुनील भाई, विजय भाई, विनय भाई आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
एक बड़े एलईडी द्वारा शिव बाबा की महिमा के गीत सचित्र लोगों को इस यात्रा के दौरान दिखाए गए।





















































