9500 घुस लेते रंगे हाथ एस आई नारायण सिंह को समस्तीपुर sp ने किया गिरफ्तार

935

अमरदीप नारायण प्रसाद

बिहार के समस्तीपुर जिला के रोसड़ा थाना के सब इंस्पेक्टर एस आई नारायण सिंह के द्वारा शराब कांड में संलिप्त अभियुक्त का मोटरसाइकिल जब्त कर लिया था।
एस आई श्री नारायण सिंह ने फोन के माध्यम से अभियुक्त से दस हजार रुपया मोटरसाइकिल छोड़ देने के लिए मांग किया था। बता दे अभियुक्त के द्वारा घटना की पूरी जानकारी पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर को दी गई। पुलिस अधीक्षक मानव जीत सिंह ढिल्लों ने घटना के सत्यापन के लिए सादे लिबास में दो व्यक्ति को वीडियो बनाने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया।

मोटरसाइकिल छुड़वाने के लिए श्री नारायण सिंह को ₹9500 देते हुए वीडियो बनाया। तत्पश्चात सब इंस्पेक्टर पैसा लेने के बाद जब्त गाड़ी को बिना किसी कागज के छोड़ दिया। मंगलवार की देर रात पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर अपने दल बल के साथ रोसडा़ थाना पहुंचे और घटना का छानबीन कर सभी साक्ष्यों को प्रमाणित कर सब इंस्पेक्टर को जेल भेज दिया।
विजिलेंस कोर्ट मुजफ्फरपुर में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आदेश दिया सत्यापन के बाद सब इंस्पेक्टर एस आई श्री नारायण सिंह को जेल भेज दिया गया।
इस अभियान में समस्तीपुर एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों अनुराधा सिंह विजय कुमार, रोसड़ा अंचल सर्किल इंस्पेक्टर जय कांत साह घटना स्थल पर मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here