सीएसपी से 80 हजार की लूट, विरोध करने पर महिला को गोली मारकर किया घायल

747

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़)। इन दिनों जिले में आपराधिक घटना चरम सीमा पर है।
अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।
हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े पिस्टल की नोक पर कल्याणपुर थाना हल्का के परतापुर चौक के पास मोबाइल दुकान सह सीएसपी में घुसकर 80 हजार रुपये लूट लिए। जब इसका विरोध
एक महिला ने किया तो उसे गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। गोली महिला के सीने में लगी है। जख्मी महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला कि पहचान प्रमिला देवी के तौर पर हुई है, जो सीएसपी संचालक राहुल कुमार राय की चाची बताई जाती है। जिसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया है। इधर पूछने पर मोबाइल दुकानदार सह सीएसपी संचालक राहुल कुमार राय ने बताया कि वे अपनी दुकान बैठे हुए थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधी आये। एक अपराधी बाइक पर ही बैठा रहा जबकि दो अपराधी पिस्टल लेकर दुकान में घुस गये। पिस्टल की नोक पर दोनों लूटपाट करने लगे।
अपराधी गल्ले में रखे 80 हजार रुपये निकालने लगे इस दौरान बाहर खड़ी उनकी चाची प्रमिला देवी ने अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया तभी अपराधियो ने उन्हें गोली मार दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here