वैभव के स्वास्थ्य को लेकर सांसद सह केंद्रीय मंत्री डॉक्टर राजभूषण चौधरी के द्वारा जानकारी लेने पर परिजनों ने आभार प्रकट किया।

765

समस्तीपुर। जिले के हसनपुर प्रखंड के नयानगर पंचायत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी बाबूराम कल्याण सिंह जी के पौत्र इंजीनियर राकेश जी के सुपुत्र वैभव वेंकटेश के स्वास्थ्य की जानकारी मशहूर चिकित्सक सह केंद्रीय जल शक्ति मंत्री डॉक्टर राजभूषण चौधरी ने अपोलो हॉस्पिटल जयनगर बेंगलुरु के फेमस न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर सतीश चंद्रा पूर्व वॉइस चांसलर और डायरेक्टर नीमहंश से फोन पर बात कर स्वास्थ की जानकारी ली और पॉसिबल बेस्ट ट्रीटमेंट के लिए आग्रह किए!डॉक्टर सतीश चंद्रा, रविंद्र मेहता पल्मनोलॉजिस्ट अपोलो हॉस्पिटल टीम ने वैभव की उचित स्वास्थ सेवा का आश्वासन दिया। कॉरपोरेट जगत के दिग्गज टेक्नोक्रेट और लीडर जीएनभी सुब्बाराव ने खुद जाकर वैभव वेंकटेश से मिले और हॉस्पिटल मैनेजमेंट टीम से उत्तम स्वास्थ सेवा के लिए आग्रह किया और जल्द स्वस्थ होने की कामना की! कारपोरेट जगत के दिग्गज लीडर जीएनभी सुब्बाराव ऑल टाइम डायरेक्टर एबीबी ग्लोबल टीम और सीनियर मोस्ट टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट लीडर है सोशल लीडर एपीडी बेंगलुरु के सुनील कुमार ने भी लगातार वैभव के स्वास्थ्य की जानकारी ली है जानकारी मिलते ही क्षेत्र के उनसे जुड़े परिवार दोस्तों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं उनके सभी शुभचिंतको ने ईo राकेश जी से फोन पर बात कर वैभव को शीघ्र ही स्वस्थ होने की मंगल कामना किया। विगत दिनों वेंकटेश स्वास और न्यूरो के ट्रीटमेंट के लिए अपोलो हॉस्पिटल जयनगरा बेंगलुरु में भर्ती हुआ था और अब अस्पताल से डिस्चार्ज होकर सुकिनो रिहैबिलिटेशन सेंटर बेंगलुरु में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here