समस्तीपुर के 7 वर्षीय ऋषभ ने यूएई में लहराया परचम!

711

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर:यूएई में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में उक्त बालक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने साथ परिवार समाज तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है. इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ कराटे के तत्वाधान में आईएफके कप 2022 का आयोजन किया गया था. इसके तहत दुबई में आयोजित सातवां नेशनल चैंपियनशिप में पूरे देश के 165 प्रतिभागियों में से ऋषभ ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया है. संस्थान के पदाधिकारियों एवं अतिथियों द्वारा उसे कई पुरस्कारों से नवाजा गया है. शहर के काशीपुर निवासी डॉ शिवराम चौधरी एवं डॉ सरोज चौधरी के पौत्र ऋषभ कक्षा 2 का छात्र है इस नन्हा चैंपियन के माता-पिता डॉ सीमा चौधरी एवं डॉ अरविंद कुमार चौधरी भी दुबई में एक विशेषज्ञ चिकित्सक के पद पर कार्यरत हैं. कराटे के साथ-साथ मेधावी बालक शिक्षा एवं बास्केटबॉल में भी अब तक कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं ऋषभ की उपलब्धि पर सीताराम चौधरी, राज किशोर ठाकुर, शारदा जांच घर के प्रोपराइटर शहजाद अहमद, संतोष कुमार प्रसाद, नरेश कुमार सिंह,मौसम कुमार लाभ,गौरव चौधरी, राजेश कुमार, पंकज कुमार,रंजू कुमारी सुधीर राहुल, मानस, तन्मय. दिव्या. आनंद. रोहित कुमार एवं रोशन आदि ने आशीर्वाद देते हुए आगे बढ़ने की कामना की है!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here