समस्तीपुर, 10 सितम्बर 2026।
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा आज सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत राज्य के लाभुकों को ₹1,100 प्रति माह की दर से पेंशन एवं बकाया राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया गया।
समस्तीपुर जिले में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कुल 4,48,291 पेंशनधारियों के खाते में ₹52,55,40,900 की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई। जिला स्तर पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।
जिले में लाभान्वित पेंशनधारियों में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 83,268, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 26,654, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 3,195, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 2,24,676, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 41,249 तथा बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 69,249 लाभुक शामिल हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा सभी पेंशनधारियों से अपील की गई कि वे अपना जीवन प्रमाणीकरण (Life Certificate) एवं आधार सीडिंग समय से अवश्य करा लें, ताकि पेंशन राशि के भुगतान में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
कार्यक्रम के अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग एवं सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.























































