समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर जूट मिल रोड निवासी बीरबल पासवान के लगभग 40 वर्षीय पुत्र परशुराम पासवान ने परिवारिक कलह के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बताया जाता है कि कुछ दिनों से वह काफी टेंशन में चल रहा था और अपने ही बगल के नवनिर्मित एक मकान के गेट पर ग्रिल में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। खोजबीन के दौरान लोगों ने बगल के गेट खोला तो देखा कि फांसी से झूल रहा है लोगों ने उसको उतारा तो देखा कि वह मर चुका था, इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है और परिवार के लोगों को रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।























































