बाइक चालक सड़क पर गिरा गंभीर जख्मी

15

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमरिया भिंडी पंचायत अंतर्गत अदौली गांव की सड़क पर नीलगाय को बचाने क्रम में बाइक से ग्रामीण गिरे। गंभीर जख्मी अवस्था में स्वजन ने इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने गंभीर जख्मी की पहचान सिमरिया भिंडी गांव के 39 वर्षीय चंदन कुमार दास के रूप में की। प्रभारी डॉक्टर हैदर ने बताया कि बेहतर इलाज के लिए श्री दास को सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here