सीडीपीओ ने पर्यवेक्षिका से कराई जांच

427

समस्तीपुर: कल्याणपुर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मीरा कुमारी ने प्रखंड क्षेत्र के लडौरा पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 290 पर सेविका सहायिका में हुए विवाद को लेकर पर्यवेक्षिका किरण कुमारी को जांच में भेजा। बाल विकास परियोजना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 2 दिन पूर्व आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका रिंकू देवी सहायिका शीला देवी के बीच पूर्व के विवाद को लेकर झड़प हो गई। इसको लेकर सेविका ने सीडीपीओ से शिकायत जताई थी। जांच पदाधिकारी किरण कुमारी ने बताया कि केंद्र के अगल-बगल के लोगों से पूछताछ कर प्रतिवेदन सीडीपीओ को रोकने की बात बताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here