कचड़ा प्रबंधन से गांव में बीमारी से होगा बचाव जिलापार्षद

673

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के खानपुर उत्तरी पंचायत के रंजीतपुर में आज अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का शिलान्यास प्रखंड प्रमुख सन्नी हज़ारी, जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी, मुखिया अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि यहाँ 743918 रू की लागत से 8 कमरा का निर्माण किया जाएगा जहाँ संबंधित पंचायत के घर – घर से कचड़ा उठाकर उसका प्रसंस्करण किया जाएगा। प्रखंड प्रमुख सन्नी हज़ारी ने बताया कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का सपना साकार हो रहा है। इस प्रसंस्करण से गांव होगा स्वच्छ और लोग रहेंगे स्वस्थ्य।
संवादाता को संबोधित करते हुए जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि इससे गांव की गंदगी दूर होगी और गांव के लोग को बीमारी से निजात मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार का सृजन भी होगा। मौके पर पंचायत समिति सदस्य मणिकांत महतो, सरपंच चंद्रशेखर सिंह, उप मुखिया राजेन्द्र महतो, समाजसेवी रामशंकर शर्मा, जदयू नेता अनंत कुशवाहा, बालेश्वर राय, रामनारायण सिंह, ब्रजनंदन महतो, बीसी वरुण कुमार, डॉ0 लाल बाबू, पूर्व मुखिया सुरेश महतो, प्रदीप महतो, अदित्य ठाकुर सहित दर्जनों वार्ड सदस्य,पंच व ग्रामीण मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here